Maharashtra : मंत्री की बेटी शरद पवार की पार्टी में शामिल, पिता के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (22:02 IST)
Maharashtra minister's daughter joins Sharad Pawar's party : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता धर्मराव बाबा आत्राम की बेटी भाग्यश्री आत्राम उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा रोकने की बार-बार कोशिशों के बावजूद बृहस्पतिवार को राकांपा-शरदचंद्र पवार में शामिल हो गईं।
 
राकांपा-एसपी की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल और पार्टी नेता अनिल देशमुख गढ़चिरौली जिले के अहेरी में आयोजित उस समारोह में मौजूद थे, जिसमें भागयश्री विपक्षी दल में शामिल हुईं। इस घटनाक्रम के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नवंबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में भाग्यश्री और उनके पिता के बीच चुनावी टक्कर हो सकती है। धर्मराव अहेरी से ही विधायक हैं।
ALSO READ: महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?
भाग्यश्री ने कहा कि जब उनके पिता को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था तब शरद पवार ने ही उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की थी। उन्होंने कहा, यह (शरद पवार के प्रति) आभार व्यक्त करने का मेरा तरीका है। उन्होंने दुख जताया कि महाराष्ट्र में मूल राकांपा से अलग हुए अजित पवार गुट के शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद उनके (भाग्यश्री के) पिता ने शरद पवार का साथ छोड़ दिया था।
 
नक्सलियों ने 1991 में धर्मराव आत्राम का अपहरण करके उन्हें बंधक बना लिया था। नक्सली जेल से अपने समर्थकों की रिहाई की मांग कर रहे थे और उस समय शरद पवार राज्य के मुख्यमंत्री थे। पाटिल ने कहा कि भाग्यश्री को अपने पिता का फैसला मंजूर नहीं था।
ALSO READ: महाराष्ट्र : CM शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, शिवाजी का नाम लेते हैं, अनुसरण औरंगजेब का करते हैं
उन्होंने कहा, हमने पार्टी में उनकी (भाग्यश्री) वापसी को टाल दिया, क्योंकि हम देखना चाहते थे कि क्या वह अपने फैसले पर अडिग हैं। पाटिल ने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘महाविकास आघाडी’ (एमवीए) राज्य में अगली सरकार बनाएगा और सभी सीट पर जीत हासिल करने के लिए लड़ेगा। गठबंधन में राकांपा-एसपी, कांग्रेस और शिवसेना-यूबीटी शामिल हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More