महाराष्ट्र के मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मांगी माफी

Webdunia
शनिवार, 20 जनवरी 2018 (17:08 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री चन्द्रकांत पाटिल ने अपने उस बयान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से लिखित माफी मांगी है जिसमें उन्होंने कहा था कि महत्वपूर्ण पदों के लिए उच्च चरित्र वाले लोगों को ढूंढना मुश्किल हो गया है।
 
 
भाजपा सदस्य पाटिल ने कहा कि उनका बयान पार्टी कार्यकर्ताओं के बारे में नहीं था। मंत्री ने बीड़ जिले के मजालगांव में 25 दिसंबर को शिक्षकों की एक सभा में कहा था कि महत्वपूर्ण पदों के लिए उच्च चरित्र वाले लोगों को ढूंढना मुश्किल हो गया है।
 
इस बयान को संगठन में विभिन्न पदों के इच्छुक भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ समझा गया और यह पार्टी में असंतोष का कारण बना। पाटिल ने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं चाहता था। यदि कोई गलतफहमी पैदा हुई तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।
 
कैबिनेट मंत्री ने अपने माफी पत्र में कहा कि देश तेजी से तरक्की कर रहा है और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे है। अब असल परीक्षा अपने चरित्र निर्माण को लेकर है। महत्वपूर्ण पदों के लिए उच्च चरित्र वाले लोगों को ढूंढना मुश्किल हो गया है। उच्च चरित्र वाले लोग बनाने का कर्तव्य शिक्षकों का है। प्रदेश भाजपा की पाक्षिक पत्रिका 'मनोगत' के ताजा संस्करण में यह पत्र प्रकाशित हुआ है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिक्स सम्मेलन पर यूक्रेन युद्ध का साया

ओडिशा, बंगाल में चक्रवात दाना की दहशत, 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, जानिए कैसी है सरकार की तैयारी?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

अगला लेख
More