राहुल गांधी पर शरद पवार की टिप्पणी से नाराज हुईं महाराष्ट्र की मंत्री

Webdunia
शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (21:21 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस की एक नेता ने शनिवार को कहा कि शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के घटक दल यदि राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं तो उन्हें कांग्रेस नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद कर देना चाहिए।
ALSO READ: कोरोना वॉरियर्स के साथ दमनकारी व्यवहार की राहुल गांधी ने की कड़ी निंदा
प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर का बयान राकांपा अध्यक्ष शरद पवार द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कथित तौर पर टिप्पणी किए जाने की खबर के 1 दिन बाद आया है।
 
ठाकुर ने ट्वीट किया कि सभी को गठबंधन के मूलभूत नियमों का पालन करना चाहिए। एमपीसीसी की कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते मैं एमवीए के सहयोगियों से अपील करूंगी कि यदि आप महाराष्ट्र में स्थिर सरकार चाहते हैं तो कांग्रेस नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद कीजिए।
 
उन्होंने कहा कि हमारा नेतृत्व बहुत मजबूत और स्थिर है। एमवीए का गठन लोकतांत्रिक मूल्यों में हमारे पुरजोर विश्वास का परिणाम है। उद्धव ठाकरे नीत एमवीए सरकार में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस साझेदार हैं। उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद हाथ मिला लिया था।
 
खबरों के अनुसार पवार ने एक मराठी अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा था कि राहुल गांधी में निरंतरता की कमी नजर आती है। उन्होंने कहा था कि यहां कुछ सवाल हैं। निरंतरता कम नजर आती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More