महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में फिर आमने-सामने होंगे भाजपा-शिवसेना

Webdunia
रविवार, 17 जून 2018 (12:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी भाजपा और शिवसेना पालघर लोकसभा उपचुनाव के बाद एक बार फिर विधान परिषद के चुनाव में आमने-सामने खड़े हैं। विधान मंडल के ऊपरी सदन के लिए 25 जून को चुनाव होगा। यहां मुंबई स्नातक, मुंबई शिक्षक, कोंकण स्नातक और नासिक शिक्षक एसोसिएशन सीटों के लिए चुनाव होगा।
 
 
वर्तमान सदस्य दीपक सावंत (शिवसेना-मुंबई स्नातक), कपिल पाटिल (लोक भारती पार्टी-मुंबई शिक्षक), निरंजन दवखरे (राकांपा से भाजपा में आने वाले-कोंकण स्नातक) और अपूर्वा हीरे (निर्दलीय-नासिक शिक्षक) का कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
 
यह चुनाव इस लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि शिवसेना ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत को मुंबई स्नातक सीट से टिकट देने से इंकार कर दिया। वे इस सीट से 2 बार विधान पार्षद रह चुके हैं। इसके अलावा कोंकण स्नातक सीट पर भी करीबी नजरें रहेंगी, क्योंकि विधान पार्षद निरंजन दवखरे पिछले महीने राकांपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
इन 4 सीटों के लिए कुल 71 प्रत्याशी जोर-आजमाइश कर रहे हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन कोंकण और मुंबई स्नातक सीट पर आमने-सामने है। कोंकण स्नातक सीट पर भाजपा के दवखरे का मुकाबला शिवसेना के संजय मोरे से होगा।
 
राकांपा ने नजीब मुल्ला को मैदान में उतारा है जिसका कांग्रेस और अन्य सामान विचारधारा वाले दलों ने समर्थन किया है। मुंबई स्नातक सीट पर शिवसेना के विलास पोटनिस का मुकाबला भाजपा के अमित मेहता से होगा। कांग्रेस और राकांपा ने निर्दलीय राजेन्द्र कोरडे को समर्थन दिया है। इस सीट से लोक भारती पार्टी के जलिंदर सरोडे भी मैदान में हैं।
 
मुंबई शिक्षक सीट पर शिवसेना के शिवाजी शेंडगे का मुकाबला मौजूदा विधान पार्षद कपिल पाटिल (लोक भारती) से है। पाटिल को कांग्रेस और राकांपा का समर्थन प्राप्त है जबकि भाजपा निर्दलीय प्रत्याशी अनिल देशमुख को अपना समर्थन दे रही है। नासिक शिक्षक सीट पर भाजपा के अनिकेत पाटिल का मुकाबला 23 निर्दलीय प्रत्याशी से है। राकांपा ने निर्दलीय प्रत्याशी संदीप बेडसे को अपना अपना समर्थन दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

जीआईएस 2025 से उभरी भविष्य की तस्वीर, स्टार्ट-अप पिचिंग सेशन ने नवाचार को बढ़ावा दिया

भारत-पाक युद्द हुआ तो इस्लामिक देश किसका साथ देंगे?

Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया प्री मानसून का अलर्ट

पानी बंद होने से पाकिस्तान को बड़ा झटका, सिंधु नदी पर विवादित नहर परियोजना रद्द

पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर कितना निर्भर है भारत?

अगला लेख
More