Hanuman Chalisa

नेपाल से विवाद खत्म, महाली सागर का कार्य फिर शुरू

Webdunia
शनिवार, 12 मई 2018 (13:33 IST)
सिद्धार्थ नगर। पड़ोसी देश नेपाल के साथ 18 साल पुराना विवाद खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित महाली सागर जल संचयन परियोजना का काम फिर से शुरू कर दिया गया है।


आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि प्रयोग के तौर पर सागर में जल संचयन के लिए सिंचाई विभाग को इस परियोजना के लिए 25 लाख रुपए दिए गए हैं, जबकि इसके सफल होने के बाद परियोजना को पूरा करने के लिए बाकी धनराशि दी जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2001 में दोनों देशों की सहमति से महाली सागर पर सिंचाई विभाग द्वारा जल संचयन परियोजना के लिए स्कोप के निर्माण को नेपाल सरकार ने रोक दिया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक और अधिकारी स्तर पर लंबी वार्ता के बाद दोबारा इसके निर्माण की सहमति बनी है।

महाली सागर का कुल क्षेत्रफल 48.3 हेक्टेयर है जिसमें 16 हेक्टेयर भारतीय और 32.3 हेक्टेयर नेपाली क्षेत्र में स्थित है। अंग्रेजों के समय में सिंचाई विभाग द्वारा बारिश के दौरान नेपाल की पहाड़ियों से आने वाले पानी को सागर में रोककर इसका जमीनदारी नहर प्रणाली की दो नहरों से सिंचाई में इस्तेमाल किया जाता था।

दो दशक पहले महाली सागर का जल स्तर कम होने पर सिंचाई विभाग ने इस पर स्कोप बनाकर जब सिंचाई के लिए जल संचयन करने की पहल शुरू की तो नेपाल सरकार ने जल जमाव से आबादी को होने वाले नुकसान की वजह से इसे रुकवा दिया।

अब दोनों देशों के बीच महाली सागर जल संचयन पर सहमति बन जाने के बाद प्रयोग के तौर पर 92 मीटर पर जल संचयन की अस्थाई व्यवस्था की जाएगी जिसके सफल होने के बाद इसे स्थाई बना दिया जाएगा।

महाली सागर में जल संचयन की व्यवस्था होने के बाद 8 किलोमीटर लंबी साधु और पकड़ी हवा नहरों से नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारतीय क्षेत्र के 40 गांव में सिंचाई की व्यवस्था हो जाने से इस इलाके में धान की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

नवीनतम

शोपियां में मुठभेड़, गौशाला से मिला लश्कर के टॉप कमांडर जाकिर गनी का शव, पुलिस बोली- 'भाग सकते हो, छिप नहीं सकते!'

मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक ओरछा में, दतिया उपचुनाव और पार्टी की आगामी रणनीति पर मंथन

फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी नेता की सजा घटी लेकिन चुनौतियां नहीं

Weather Update : मानसून का कहर : महाराष्‍ट्र, गुजरात और राजस्थान में कई शहर पानी-पानी, IMD ने फिर जारी किया अलर्ट

इंडोनेशिया में पीएम मोदी की शिव भक्ति, प्रम्बानन मंदिर में ॐ नमः शिवाय

अगला लेख