लुधियाना में ATM कैश कंपनी में 7 करोड़ की लूट, वैन में पैसे ले भागे 10 लुटेरे

Webdunia
शनिवार, 10 जून 2023 (12:53 IST)
Ludhiyana News : पंजाब के लुधियाना में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में ATM में कैश जमा करवाने वाली CMS सिक्योरिटी कंपनी से करीब 7 करोड़ रुपए की लूट हो गई। लुटेरे कंपनी की ही वैन में कैश लेकर भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने वैन बरामद की। लेकिन इसमें पैसे नहीं थे।
 
बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है और पुलिस को इसकी जानकारी सुबह सात बजे लगी। जांच के दौरान पुलिस को मुल्लांपुर में गांव पंडोरी में एक कैश वैन मिल गई है। उसमें 2 हथियार भी बरामद हुए हैं। 
वारदात को अंजाम देने के लिए 2 लोग पीछे के रास्ते से कंपनी दफ्तर में घुसे और दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बाकी आरोपी अंदर आए। इन लोगों ने वहां तैनात 2 गार्ड और 3 कर्मचारियों को बंधक बनाया। दफ्तर में बने चेस्ट सेंटर में रखे करीब 7 करोड़ रुपए लूटे और कंपनी की वैन में रखकर फरार हो गए।
 
सुबह सात बजे बंधक बनाए कर्मचारी दरवाजा तोड़कर बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
 
पुलिस ने लुधियाना में आने जाने वाले हर रास्ते पर सुरक्षा इंतजाम सख्‍त कर दिए हैं। यहां हर गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। शहर में भी नाकाबंदी कर दी गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

अगला लेख
More