Publish Date: Sun, 05 Aug 2018 (16:43 IST)
Updated Date: Sun, 05 Aug 2018 (16:57 IST)
एक सनसनीखेज मामले में एक लड़के ने आरोप लगाया है कि उसने जिस लड़की से शादी की, वह दरअसल लड़की नहीं, लड़का है। अब लड़के के परिवार ने लड़की और उसके परिवार वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
गोवंडी के 21 साल के युवक को कॉलेज में पढ़ाई के दौरान 19 साल की एक युवती से प्यार हो गया। जब युवती के परिवार वालों को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने लड़के के परिवार से संपर्क करके शादी की बात की। लड़की के परिजन ने उन्हें बताया कि मेडिकल दिक्कतों की वजह से लड़की को कभी बच्चा नहीं हो सकता। यह बात लड़के वालों के लिए सदमे जैसी थी, फिर भी वह और उसका परिवार शादी के लिए तैयार हो गए।
25 जनवरी, 2018 को धूमधाम से दोनों की शादी की तारीख तय की गई। एक हॉल बुक कराया गया। शादी से 15 दिन पहले यह बुकिंग कैंसिल करके एक सादे समारोह में दोनों की शादी करा दी गई।
इस तरह खुला राज : सुहागरात के दिन लड़की ने हार्निया का ऑपरेशन होने का बहाना बनाकर रिश्ता बनाने से मना कर दिया। जब लड़के के परिवार ने दोनों को हनीमून के लिए मनाली भेजा, तब पता चला कि नई दुल्हन लड़की नहीं, लड़का है। आखिरकार लड़की ने बताया कि उसके गुप्तांग का ऑपरेशन हुआ है, इसलिए वह सेक्स नहीं कर सकती।
राज खुलते ही लड़के को लगा सदमा, डिप्रेशन का शिकार : राज खुलते ही लड़के को बड़ा झटका और वह डिप्रेशन में आ गया। लड़के को डिप्रेशन में देखकर उसके परिवार ने उससे वजह पूछी। लड़के ने आपबीती सुनाई, तो उसके पिता ने लड़की के परिवार से तलाक दिलवाने को कहा। उन्होंने तलाक से इनकार करते हुए दुल्हे के परिजन पर ही प्रताड़ना का केस ठोंक दिया।