भगवान राम हिन्दुओं के साथ-साथ मुसलमानों के भी पूर्वज : रामदेव

Webdunia
शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (23:58 IST)
अहमदाबाद। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को राष्ट्र के गौरव से जुड़ा बताते हुए योग गुरु रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि भगवान राम केवल हिन्दुओं के नहीं, बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे। रामदेव ने यहां से लगभग 70 किलोमीटर दूर खेड़ा जिले के नडियाद शहर में पत्रकारों से कहा कि राम मंदिर का मुद्दा वोट बैंक की राजनीति से जुड़ा नहीं है।
 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरा दृढ़ मानना है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। अगर अयोध्या में नहीं हुआ, तो आप इसे कहां बनाएंगे? यह स्पष्ट है कि यह मक्का, मदीना या वेटिकन सिटी में तो बनेगा नहीं। रामदेव संतराम मंदिर द्वारा आयोजित एक योग शिविर में भाग लेने के लिए आए थे।
 
उन्होंने दावा किया कि यह एक निर्विवाद तथ्य है कि अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है। भगवान राम केवल हिन्दुओं के ही नहीं, बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे। राम मंदिर का यह मुद्दा देश के गौरव से जुड़ा है। इसका वोट बैंक की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। विपक्षी कांग्रेस ने रामदेव पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि उनके जैसे धार्मिक नेता सत्तारूढ़ भाजपा के लाभार्थी हैं और चुनावों में जीत दिलाने में पार्टी की मदद के लिए वे इस तरह के बयान देते हैं।
 
गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि बाबा रामदेव जैसे लोग सत्तारूढ़ भाजपा के लाभार्थी हैं। इस तरह के बाबा एक बार फिर चुनावों से पहले भाजपा और मोदी सरकार की मदद करने के लिए सामने आए हैं ताकि अगले 5 वर्षों के लिए और अधिक लाभ उठाए जा सकें। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

जानलेवा हो सकता है Reel बनाने का नशा, गाजियाबाद में 6ठी मंजिल से गिरी युवती

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

अगला लेख
More