कर्नाटक सेक्स स्कैंडल : प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 2 मई 2024 (14:31 IST)
Prajwal Revanna : कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हासन से जनता दल (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। ALSO READ: 2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?
 
प्रज्वल इस समय विदेश में हैं। इस वजह से विशेष जांच दल (SIT) के सामने पेश होने के लिए 7 दिन और मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय देने का प्रावधान नहीं है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
 
मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि यह लुकआउट नोटिस यह पता चलने के तुरंत बाद जारी किया गया कि प्रज्वल रेवन्ना विदेश चले गए हैं। सभी बंदरगाहों और हवाई अड्डों को इस बारे में बता दिया गया है।
 
प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के पोते और विधायक व पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। हाल के दिनों में हासन में सांसद से जुड़े कुछ वीडियो क्लिप प्रसारित होने लगे थे। वे हासन लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था।
 
गृहमंत्री परमेश्वर ने आगे कहा कि आरोपी को समय दिए जाने के बारे में एसआईटी के सदस्य कानूनी राय ले रहे हैं। एसआईटी उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कदम उठाएगी, क्योंकि 24 घंटे से अधिक समय देने का प्रावधान नहीं है। ALSO READ: प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल पर बोले ओवैसी, पीएम मोदी को पहले से सब पता था
 
इससे पहले एक महिला ने प्रज्वल और उनके पिता के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। एक और पीड़िता ने प्रज्वल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस बीच एक और महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

MP Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

4 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, क्यों लगी घोड़े खच्चरों के संचालन पर रोक?

अगला लेख