ramcharitmanas

पुडुचेरी में लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ा, पाबंदी में कुछ ढील

Webdunia
मंगलवार, 8 जून 2021 (14:08 IST)
पुडुचेरी। पुडुचेरी सरकार ने 7 जून मध्यरात्रि से 14 जून तक एक और सप्ताह के लिए मौजूदा लॉकडाउन को बढ़ा दिया है लेकिन साथ ही कई पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की।
 
केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद ये घोषणा की गई है। सचिव (राहत और पुनर्वास) और पुडुचेरी की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य सचिव द्वारा सोमवार देर रात जारी एक आदेश में कहा गया कि कोरोना कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। मौजूदा आदेश में शराब की दुकानों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
 
आदेश में कहा कि शराब दुकानों पर कम से कम लोग आएं इसके लिए केंद्रशासित प्रदेश के भीतर शराब की होम डिलेवरी की अनुमति भी दी गई है। माल ढोने वाले वाहन, बस, ऑटो, टैक्सी जैसे सार्वजनिक परिवहन का सुबह पांच बजे से परिचालन हो सकेगा। पार्क, उद्यान और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। वहीं सुबह की सैर करने वालों को पूर्वाह्न 5 बजे से 9 बजे तक समुद्र तट पर टहलने की इजाजत होगी।
 
आदेश के मुताबिक शादी समारोह में अधिकतम 25 लोग हिस्सा ले सकते हैं जबकि अंतिम संस्कार और अन्य समारोह में अधिकतम 20 लोग हो सकते हैं। सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक सब्जियों और फलों की बिक्री की इजाजत होगी। सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में सुबह 5 से शाम 5 बजे तक कार्य हो सकेगा लेकिन एसी को बंद रखना होगा। जरूरी सेवाओं, दूध की दुकानों और चिकित्सा सेवाओं पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

नवीनतम

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

Tukaram Mundhe : देश के हर राज्य को तुकाराम मुंढे जैसे IAS अधिकारी की जरूरत क्यों? 21 साल में 25 तबादले, फिर भी नहीं झुके 'सिंघम'

PM CARES में पड़े ₹8,500 करोड़, फिर भी पानी-बेंच के लिए तरस रहे बच्चे! अभिजीत दीपके की पीएम मोदी से बड़ी मांग

अगला लेख