biodatamaker

डॉ. रावत ने लिखी बड़ी लाइव केस स्टडी, सम्मानित

Webdunia
सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (20:48 IST)
जयपुर। डॉ. रमेश कुमार रावत ने विश्व की प्रथम सबसे बड़ी लाइव केस स्टडी 'मीडिया फ्रीडम एंड डेमोक्रेसी' विषय पर लिखी है। इस केस स्टेडी का विषय 'मीडिया फ्रीडम एंड डेमोक्रसी : ए केस स्टेडी ऑन जब तक काला तब तक ताला'।
 
डॉ. रावत ने बतया कि उन्होंने इस केस स्टडी को लिखने के लिए करीब एक साल का समय लिया है। 172 पेज की इस स्टडी को सितंबर-अक्टूबर 2018 में पूरी कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया। इसमें 85 परिशिष्ट, 131 रेफरेंस, 211 साइटेशन शामिल किए गए हैं। 
 
इस केस स्टेडी में देश के जाने-माने 52 राजनीतिज्ञों, पत्रकारों, सेलिब्रिटी, न्यायविद् एवं शिक्षाविदों सहित अनेक ख्यातनाम हस्तियों के विचारों को करीब 7 सारणियों में समायोजित किया गया है। यह केस स्टडी मीडिया प्रोफेशनल्स को मीडिया फ्रीडम एवं डेमोक्रसी से संबंधित मुद्दों को समझने में मदद मिलेगी। 
 
जयपुर जिले की चौमूं तहसील के अशोक विहार निवासी डॉ. रमेश कुमार रावत को उदयपुर में लोक संवाद संसथान एवं मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 27 से 29 सितंबर तक चौथी ऑल इंडिया मीडिया कांफ्रेस के समापन सत्र में बेस्ट केस स्टेडी पेपर प्रजेंटेशन अवॉर्ड से नवाजा गया।
 
यह अवार्ड डॉ. रमेश कुमार रावत को आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व प्रोफेसर, लोक संवाद संसथान के चेयरमैन एवं यूनिसेफ, न्यूयॉर्क के पूर्व निदेशक प्रो. केबी कोठारी, वन वर्ल्ड फाउंडेशन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, राजीव टिक्कू, पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के जीएम कम्युनिकेशन, नरेश कुमार ने कांफ्रेस के तीसरे दिन समापन समारोह के अवसर पर दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 
 
डॉ. रावत के मुताबिक यह केस स्टेडी विश्व की प्रथम लाइव सबसे बड़ी केस स्टडी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नेपाल के बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके

दुबई में मिले 53 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- वेलकम टू MP

उत्तराखंड की गोद में बसा अद्भुत श्री सिद्ध नरसिंह मंदिर: जानिए क्यों है खास?

भोपाल में MBBS इंटर्न्स के प्रदर्शन और सड़क जाम पर उठे सवाल, 65 लाख रुपए की सरकारी मदद के बाद भी 1 साल के स्टाइपेंड पर बवाल

राहुल गांधी का भगवंत मान सरकार पर बड़ा आरोप- 'सवाल पूछोगे तो धमकी और टॉर्चर मिलेगा

अगला लेख