Raigad landslide: घटना स्थल पर खोज अभियान तीसरे दिन जारी, अभी भी 86 लोग लापता

Webdunia
शनिवार, 22 जुलाई 2023 (11:29 IST)
Raigad landslide: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के भूस्खलन प्रभावित इरशालवाड़ी गांव में खोज और बचाव अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस घटना में कम से 22 लोगों की मौत हुई है जबकि 86 लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर खालापुर तहसील में एक पहाड़ी पर स्थित आदिवासी गांव में बुधवार रात भूस्खलन हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में गुरुवार शाम तक मृतकों की संख्या 16 थी, जो शुक्रवार को 6 और शव मिलने के बाद बढ़कर 22 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 9 पुरुष, 9 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस आपदा में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य सरकारी एजेंसियों ने शनिवार सुबह तीसरे दिन खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू किया। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे खोज अभियान स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि आज सुबह एनडीआरएफ के 4 दल और अन्य एजेंसियों ने खोज अभियान फिर से शुरू किया।
 
गांव के 48 में से कम से कम 17 मकान पूरी तरह से या आंशिक रूप से मलबे में दब गए। रायगढ़ जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार गांव के 229 निवासियों में से 22 की मृत्यु हो गई है, 10 घायल हुए हैं, 111 को सुरक्षित हैं और 86 व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि उनमें से कुछ लोग एक शादी में शामिल होने के लिए गांव से बाहर गए थे जबकि कुछ घटना के समय धान की रोपाई के काम से बाहर थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मलबे से निकाले गए 6 शवों में से 3 पुरुष और 3 महिलाओं के हैं। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र 6 महीने से 4 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले एक ही परिवार के 9 व्यक्तियों में से 3 वर्ष का 1 बच्चा और उसकी 6 महीने की बहन भी शामिल है। हादसे में 3 पशुओं की भी मौत हो गई जबकि 21 को बचा लिया गया।
 
पहाड़ी के नीचे से इरशालवाड़ी तक पहुंचने में लगभग 1.30 घंटे का समय लगता है। अधिकारियों ने कहा कि चूंकि सुदूर गांव में पक्की सड़क नहीं है इसलिए मिट्टी खोदने वाले यंत्र आसानी से घटनास्थल पर नहीं ले जाए जा सके। कोंकण प्रभाग के प्रचार उपनिदेशक के कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि जीवित बचे लोगों के लिए पारगमन शिविरों के रूप में उपयोग करने के लिए 60 कंटेनरों की मांग की गई है और उनमें से 40 पहले ही मौके पर पहुंचाए जा चुके हैं। इसने कहा कि स्थान पर 20 अस्थायी शौचालय और इतने ही स्नानघर बनाए गए हैं।
 
इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि सरकार ने राज्य के सभी भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का इरशालवाड़ी गांव भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की सूची में शामिल नहीं था। रायगढ़ जिले के महाड़ तहसील के तलिए गांव में 22 जुलाई 2021 को हुए भूस्खलन में 87 लोगों की मौत हो गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- युद्ध के अलावा विकल्प नहीं, लोकेशन जानने के लिए हुआ ड्रोन हमला

26 से ज्यादा शहरों पर पाकिस्तान के ड्रोन हमले, फिरोजपुर में परिवार हुआ घायल, भारत का मुंहतोड़ जवाब, 15 मई तक 24 एयरपोर्ट बंद

India-Pakistan War : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच WFH शुरू, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस ने दी सलाह

India-Pakistan War : पंजाब के फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन हमले में परिवार घायल

India Pakistan Tension : PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग खत्म, तीनों सेनाध्यक्षों संग करीब 2 घंटे बनाई रणनीति

अगला लेख
More