उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन, एक हजार पर्यटक फंसे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 (11:04 IST)
गंगटोक। हिमालयी (Himalayan state) राज्य उत्तरी सिक्किम में भीषण बारिश से भूस्खलन हो जाने के कारण वहां करीब 1,000 पर्यटक फंस गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चुंगथांग (Chungthang) में गुरुवार को पर्यटकों के करीब 200 वाहन फंस गए और ये लोग वहां एक गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं। चुंगथांग राज्य की राजधानी गंगटोक (Gangtok) से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।ALSO READ: हिमाचल में भारी बारिश और हिमपात के कारण कई जगह भूस्खलन, कुल्लू में 112 सड़कें अवरुद्ध
 
लेमा/बॉब में भारी भूस्खलन : पुलिस के अनुसार लाचेन-चुंगथांग मार्ग पर मुंशीथांग में और लाचुंग-चुंगथांग मार्ग पर लेमा/बॉब में भारी भूस्खलन हुआ है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई। अधिकारियों के अनुसार जिला प्रशासन ने सभी टूर ऑपरेटर को निर्देश दिए हैं कि वे शुक्रवार को और अग्रिम आदेशों तक पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम नहीं लेकर आएं।ALSO READ: Uttarakhand: गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को जोड़ने वाला मोटर पुल भूस्खलन से क्षतिग्रस्त
 
प्राधिकारियों ने 25 अप्रैल को इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को दिए गए सभी परमिट निरस्त कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार लाचुंग और लाचेन तक पहुंचने वाली सड़कें इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं जिससे करीब 1,000 पर्यटक फंस गए हैं। लाचुंग और लाचेन पर्वतीय क्षेत्र हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही गुरुडोंगमार झील तथा युमथांग घाटी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के समीप होने के कारण प्रसिद्ध हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

सिम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

रूस ने यूक्रेन पर फिर किए ड्रोन और मिसाइल हमले, 12 लोगों की मौत, अब तक का सबसे बड़ा हमला

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताजमहल की सुरक्षा होगी हाईटेक, जल्द ही लगेगा एंटी ड्रोन सिस्‍टम

कोई आतंकवाद को बढ़ावा देगा तो परिणाम 'ऑपरेशन सिंदूर' से अधिक गंभीर होंगे : ओम बिरला

अगला लेख