मणिपुर में तीन स्थानों पर भूस्खलन, आठ बच्चों समेत नौ की मौत

Webdunia
बुधवार, 11 जुलाई 2018 (11:42 IST)
सांकेतिक फोटो

इंफाल। मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में बुधवार को तीन स्थानों पर भूस्खलन के कारण आठ बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। तामेंगलोंग के वार्ड नंबर चार स्थित न्यू सलेम में भूस्खलन से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। वे सभी सगे भाई-बहन थे। भूस्खलन के कारण इलाके के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रभावित इलाकों में पानी निकलने की वजह से बच्चे बह गए। पास ही के एक अन्य इलाके में भी भूस्खलन हुआ, जिसमें दो भाई-बहन की मौत हो गई। इसके अलावा वार्ड नंबर दो के नीगाईलुआंग में एक महिला और उसका बेटा भूस्खलन की चपेट में आ गए।

जिला अधिकारी और पुलिस शवों की तलाश कर रही है और स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रही है। भूस्खलन के कारण इलाके का राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों से संपर्क टूट गया है। इलाके के लोगों में घटना के बाद से दहशत है। लोगों की मदद के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

बंबई हाईकोर्ट ने कहा, एक से अधिक विवाह पंजीकृत करा सकते हैं मुस्लिम पुरुष

भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय से क्यों भिड़े कल्याण बनर्जी, तोड़ा गिलास, हाथ में चार टांके

पूर्वी लद्दाख में भारत चीन गतिरोध खत्म, चीनी विदेश मंत्रालय ने की पुष्‍टि?

महाराष्ट्र के पुणे में 5 करोड़ कैश जब्त, शरद पवार के पोते रोहित ने उठाए सवाल

अगला लेख
More