केरल के इडुक्की में भूस्खलन, मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हुई

Webdunia
रविवार, 9 अगस्त 2020 (15:55 IST)
कोच्चि। केरल के इडुक्की जिले में 3 दिन पहले हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मलबे से रविवार को और लोगों के शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 42 हो गई। इडुक्की में भूस्खलन के कारण चाय बागान कर्मियों के 20 मकान नष्ट हो गए।

अधिकारियों ने कहा, राजामाला के निकट पेट्टिमुडी में विनाशकारी भूस्खलनों के कारण मकानों के तबाह हो जाने के तीन दिन बाद प्राधिकारियों ने मलबे के नीचे दबे लोगों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की मदद लेने का फैसला किया।

सरकार के अनुसार, जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ, वहां 78 लोग रह रहे थे। इनमें से 12 लोगों को बचा लिया गया है और 42 शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शेष लोगों को खोजने के प्रयास जारी हैं।

मृतकों में दो बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इडुक्की, मलाप्पुरम और वायनाड जिलों के लिए रविवार को रेड अलर्ट घोषित किया है।
केरल में मूसलधार बारिश, भूस्खलनों और बांध के फाटक खुल जाने से नदियों में जल स्तर बढ़ गया है, जिससे कोट्टायम और अलप्पुझा के निचले इलाकों में रह रहे लोगों के घरों में पानी घुस जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

अगर भारत पाकिस्तान में छिड़ती है जंग तो क्या करें निवेशक?

Chhattisgarh: गरियाबंद में मुठभेड़ में 8 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

बड़ी खबर, पाकिस्तानी जेल में पूर्व PM इमरान खान के साथ मेजर ने किया कुकर्म!

भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच पाकिस्तान ने किया अब्दाली मिसाइल का परीक्षण

NEET Test: एनएमसी ने 14 छात्रों का प्रवेश किया रद्द, 26 को निलंबित करने का आदेश

अगला लेख
More