MP : पन्ना में चमकी मजदूर की किस्मत, 30 लाख से ज्यादा कीमत का हीरा मिला

कीर्ति राजेश चौरसिया
बुधवार, 4 मई 2022 (22:04 IST)
पन्ना जिसे हीरो की नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां की धरा ने कई लोगों को रातोंरात रंक से राजा बना दिया है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब कुआं निवासी प्रताप सिंह यादव के साथ जिन्होंने करीबी से परेशान हो कर बीते फरवरी माह में सरकारी हीरा कार्यालय में आवेदन लेकर 10 बाई 10 का एक हीरा खदान खोदने के लिए पट्टा स्वीकृत कराया था।

इसमें उसने दिन-रात मेहनत की और आज उसकी किस्मत रातोंरात बदल गई। गरीब से मजदूर आज लखपति बन गया है और उसे खदान से एक हीरा मिला। इस हीरे का वजन 11.88 कैरेट है। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख से ऊपर बताई जा रही है।
 
हीरा कार्यालय में गरीब मजदूर ने यह हीरा जमा करा दिया है। मजदूर का कहना है कि वह अब हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा और अपने बच्चों के भरण-पोषण और पढ़ाई लिखाई में यह पैसा खर्च करेगा। मजदूर का कहना है कि उस पर भगवान जुगलकिशोर जी की कृपा हुई है और उसकी मेहनत रंग लाई।
हीरा अधिकारी का कहना है कि यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है जो उच्च किस्म का माना जाता है और इसकी अनुमानित कीमत भी बहुत अधिक होती है। अब आने वाले हीरा नीलामी में इसे रखा जाएगा और इसे नीलाम कर किया जाएगा। नीलामी के बाद 12 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर शेष पैसा हीरा पाने वाले व्यक्ति को दे दिया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा का दावा, कांग्रेस का ATM बना नेशनल हेराल्ड, 2,000 करोड़ की संपत्ति पर सोनिया, राहुल की नजर

LIVE: पीएम मोदी ने एलन मस्क से बात की, जानिए क्या कहा?

यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, 38 की मौत

सीलमपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आतिशी का सवाल, क्या कर रही है डबल इंजन सरकार?

कांग्रेस का सवाल, क्या अमेरिका के साथ छात्र वीजा के मुद्दे को उठाएंगे विदेश मंत्री?

अगला लेख