एलएंडटी महिला कर्मचारियों को देगी एक दिन का मासिक धर्म अवकाश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 6 मार्च 2025 (23:14 IST)
इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने अपनी महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान एक दिन का वैतनिक अवकाश देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। एलएंडटी के इस कदम से कंपनी की करीब 5000 महिला कर्मचारियों को फायदा होगा। इस घोषणा को लागू किए जाने के तौर-तरीके का सटीक विवरण जल्द ही संबंधित अधिकारियों द्वारा तैयार किया जाएगा। यह घोषणा केवल मूल कंपनी एलएंडटी की महिला कर्मचारियों पर ही लागू होगी और वित्तीय सेवाओं या प्रौद्योगिकी में लगी इसकी अनुषंगी कंपनियों पर यह लागू नहीं होगी।
 
एलएंडटी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमण्यन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कंपनी के एक कार्यक्रम में इस कदम की घोषणा की। कंपनी सूत्रों ने बताया कि सुब्रमण्यन ने कहा कि इस घोषणा को लागू किए जाने के तौर-तरीके का सटीक विवरण जल्द ही संबंधित अधिकारियों द्वारा तैयार किया जाएगा।
ALSO READ: Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली में इस तारीख से होगी महिला समृद्धि योजना की शुरुआत, खातों में आएंगे 2500 रुपए
उन्होंने कहा कि यह घोषणा केवल मूल कंपनी एलएंडटी की महिला कर्मचारियों पर ही लागू होगी और वित्तीय सेवाओं या प्रौद्योगिकी में लगी इसकी अनुषंगी कंपनियों पर यह लागू नहीं होगी। एलएंडटी के 60,000 कर्मचारियों में करीब नौ प्रतिशत यानी लगभग 5,000 महिलाएं हैं।
 
यह घोषणा सुब्रमण्यन द्वारा कुछ सप्ताह पहले कर्मचारियों से सप्ताह में 90 घंटे काम करने और अपनी पत्नियों को घूरते न रहने के लिए कहने वाली टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करने के बीच की गई है। एलएंडटी ने बाद में एक आंतरिक वर्चुअल बैठक के दौरान इन टिप्पणियों का बचाव करते हुए कहा कि यह राष्ट्र निर्माण की पहल के अनुरूप है।
ALSO READ: श्रमबल में महिलाओं की भागीदारी को लेकर श्रम सचिव ने दिया यह बयान
इसके पहले स्विगी और जोमैटो जैसी कुछ कंपनियों ने भी पहले मासिक धर्म पर महिलाओं को अवकाश देने की घोषणाएं की हैं। हालांकि प्रमुख कारोबारी घरानों ने अभी तक इसी तरह की पहल नहीं की है। देश के चार राज्यों- बिहार, ओडिशा, सिक्किम और केरल ने अपने कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म की छुट्टियों का प्रावधान किया है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल सरकार को इस मुद्दे पर नीति बनाने का सुझाव दिया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terror Attack : बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

Mumbai Attack : आतंकी तहव्वुर राणा को लगा झटका, अदालत ने खारिज की याचिका

BSF के जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा, आंखों पर पट्‌टी बांध फोटो जारी, गलती से पार कर दी सीमा, भारत ने दी हिदायत

Pahalgam Attack : पाकिस्तान को अब दिन में दिखेंगे तारे, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

उत्तराखंड में शुरू होगा यज्ञ, कर्मकांड और वेद में सर्टिफिकेट कोर्स

अगला लेख
More