Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

भाजपा में शामिल हो सकते हैं कुलदीप विश्नोई, अमित शाह के लिए कही बड़ी बात

हमें फॉलो करें भाजपा में शामिल हो सकते हैं कुलदीप विश्नोई, अमित शाह के लिए कही बड़ी बात
, रविवार, 10 जुलाई 2022 (12:09 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का खेल बिगाड़ने वाले कुलदीप बिश्नोई जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कुलदीप ने गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों दिग्गज भाजपाइयों की जमकर तारीफ भी की।
 
बिश्नोई ने मुलाकात के बाद ट्विटर पर लिखा- अमित जी से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी। एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है। अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना, बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना।
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा जी से मिलकर अति गर्वित हुआ। उनका सहज और विनम्र स्वभाव उन्हें औरों से मिलों अलग दिखाता है। उनकी सक्षम अध्यक्षता में, भाजपा ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को देखा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
 
उल्लेखनीय है कि बिश्नोई ने अपने ट्विटर अकाउंट से सोनिया और राहुल गांधी की फोटो हटा दी है। इन फोटो की जगह तिरंगा लगाया गया है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद उन्हें कांग्रेस निलंबित कर दिया गया था तभी से उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चा तेज है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अधिकारियों के ट्रांसफर पर CM नीतीश कुमार ने लगाई रोक, मंत्री नाराज