कोणार्क के सूर्य मंदिर में उपलब्ध होंगी विश्वस्तरीय पर्यटक सुविधाएं

Webdunia
भुवनेश्वर। ओडिशा की स्थापना के दिन- उत्कल दिवस के साथ ही आज कोणार्क के सूर्य मंदिर में आगं‍तुकों के लिए एक विश्वस्तरीय अनुवाद केंद्र  और पर्यटक सुविधाओं का उद्घाटन किया गया।

सुविधाओं का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सूर्य मंदिर ओडिशा का गौरव है और यह जरूरी है कि विश्व को वास्तुशिल्प के इस अजूबे के बारे में जानकारी हो और इस दिशा में अनुवाद केंद्र एक कदम  है।

इस मौके पर एक जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधान ने आगंतुकों के अनुकूल अवसंरचना और सुविधाएं विकसित करने के लिए इंडियन  ऑयल फाउंडेशन की तारीफ की। साथ ही कोणार्क के सूर्य मंदिर की मूर्तिकला संबंधी समृद्धि को फिर से जीवंत बनाने के लिए उन्होंने प्रख्यात  वास्तुकार रघुनाथ महापात्रा की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में विकसित की गई आधुनिक सुविधाएं भविष्य में ज्यादा से ज्यादा  पर्यटकों को आकर्षित करेगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates : राजस्थान से बंगाल तक बारिश का असर, तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

MP Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

अगला लेख