Delhi: दोस्तों ने किया किशोर को जूते चाटने व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने पर मजबूर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 29 जनवरी 2024 (23:52 IST)
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके में 14 वर्षीय लड़के को उसके 3 दोस्तों ने कथित तौर पर जूते चाटने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। आरोपी लड़कों ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि घटना रविवार रात सामने आई, जब 3 किशोर आरोपियों में से एक ने पीड़ित की मां को वीडियो भेजा जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया है जिसमें आरोपियों ने पीड़ित लड़के से चाकू की नोंक पर पहले अपने जूते चटवाए और फिर उसे अप्राकृतिक यौन कृत्य करने के लिए मजबूर किया।
 
एक अधिकारी ने कहा कि रविवार रात एक पीसीआर कॉल मिलने पर स्थानीय पुलिस उस स्थान पर पहुंची, जहां कॉल करने वाली महिला ने कहा कि कुछ लड़कों ने उनके 14 वर्षीय बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था और उनके मोबाइल फोन पर वीडियो क्लिप भेजा। पुलिस लड़के को चिकित्सा जांच और फिर परामर्श के लिए लेकर गई।
 
अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के अनुसार वह हौज खास के सेंट्रल पार्क में खेलने के बाद शनिवार शाम करीब 6.30 बजे घर जा रहा था और इसी दौरान उसके 12 से 14 साल की उम्र के 3 दोस्तों ने उसे अपने साथ एक सुनसान जगह जाने के लिए मजबूर किया।
 
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी ने सब्जी काटने वाला चाकू पीड़ित पर तान दिया और तीनों ने उसे अप्राकृतिक यौन कृत्य करने को मजबूर किया और इस हरकत की अपने मोबाइल फोन में वीडियो बनाई। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने पीड़ित को इस कृत्य के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि डर के चलते लड़के ने घटना के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया।
 
पीड़ित के बयान के आधार पर हौज खास पुलिस थाने में भादंवि की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Haryana Assembly Elections : क्या हरियाणा विधानसभा चुनाव में चल पाएगा राहुल गांधी का चंडीगढ़ वाला फॉर्मूला

MP : नीमच में जनसुनवाई में अजगर की तरह रेंगता पहुंचा शख्स, बनाई सबूतों और आवेदनों की लंबी माला

देश के 4 राज्‍यों में बाढ़ से हाहाकार, Mansoon Shifting का ये कैसा पैटर्न, बारिश ने क्‍यों धारण किया रौद्र रूप?

CM योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज दावा, अब क्या जवाब देंगे अखिलेश यादव?

नींद से बंपर कमाई, क्या आपको भी कमाना है 10 लाख रुपए, जानिए कैसे

गोरक्षक या गैंगस्टर? ये तो मोदी जी की भी नहीं सुनते

राम माधव का बड़ा बयान, NC और PDP का खुलकर प्रचार कर रहे हैं पूर्व आतंकवादी

राजस्थान में फिर मानसून एक्टिव, उदयपुर से बाड़मेर तक राजस्थान पानी पानी

क्‍या हरियाणा के राजनीतिक अखाड़े में उतरेंगे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, क्‍यों की राहुल गांधी से मुलाकात?

कंधार अपहरण पर पूजा कटारिया ने खोले कई राज, क्या है आईसी 814 से कनेक्शन?

अगला लेख
More