Hanuman Chalisa

केशव मौर्य ने किया जातीय जनगणना का समर्थन, विपक्षियों को लेकर दिया यह बयान...

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (18:05 IST)
Keshav Prasad Maurya supported caste census : बिहार सरकार की ओर से जातिगत जनगणना की रिपोर्ट जारी किए जाने के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर ऐसी जनगणना के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जो लोग इसके नाम पर वोट बैंक तैयार करने के ख्वाब देख रहे हैं, उनका ख्वाब मुंगेरी लाल का हसीन सपना बनकर रह जाएगा।
 
मौर्य ने कहा, ये विपक्षी दल जब सत्ता में थे, तब उन्होंने गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं किया । अब सत्ता में आने के लिए वे ये सारे प्रयोग कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा, सत्ता से बेदखल होने के बाद यह सारा प्रयोग सत्ता में आने के लिए है।
 
मौर्य ने कहा, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए ये परिवारवादी राजनीतिक दल केवल एक सूत्री एजेंडा चला रहे हैं। अगर 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बन जाएगी तो इन लोगों के खिलाफ जो अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है, वह पूरी हो जाएगी और सजा मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
 
वर्ष 2025 में यहां लगने वाले महाकुंभ मेले की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रयागराज में रिंग रोड के तीन चरण की निविदा की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में अंत्‍येष्टि संस्कार के लिए दारागंज घाट, रसूलाबाद घाट, छतनाग घाट और अन्य घाटों में शवदाह सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी, जो इसकी कार्ययोजना तैयार करेगी।
 
मौर्य ने कहा, कुंभ की परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही गंगा नदी के तट पर दशाश्वमेध घाट से सीडीए पेंशन तक ‘रीवरफ्रंट’ बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

नवीनतम

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण की मांग पर विचार के लिए CM डॉ. मोहन यादव ने कमेटी बनाने का किया एलान, कहा जो हो सकेगा वो करेगी सरकार

राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में जाना होगा जेल

अगला लेख