बाढ़ का यह दृश्य देखकर कोई भी नहीं रोक पाया अपने आंसू

Webdunia
सोमवार, 12 अगस्त 2019 (15:46 IST)
मलप्पुरम। केरल के कोट्टाकुन्नू के पास बचावकर्मी एक मृत मां और उसके मृत बच्चे के मर्मस्पर्शी दृश्य को देखकर खुद के आंसू रोक नहीं पाए।

दो दिन पहले इस क्षेत्र में अभूतपूर्व बाढ़ आई थी और भीषण भूस्खलन हुआ था। बचाव कार्य एवं तलाश अभियान में जुटे कर्मियों ने कोट्टाकुन्नू के पास महिला और उसके बच्चे का शव निकाला। मृत मां ने अपने कलेजे के टुकड़े के हाथ को कसकर पकड़ा हुआ था।
 
समझा जाता है कि शुक्रवार दोपहर गीतू नामक यह महिला (21) अपने डेढ़ साल के बेटे ध्रुव का हाथ थामे हुए अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आ गई। कई घंटे के तलाश अभियान के बाद रविवार को बचावकर्मियों ने सरत की पत्नी गीतू और उसके बच्चे का शव बरामद किया।
 
स्थानीय लोगों और बचाव अधिकारियों के लिए यह दृश्य देखना बड़ा मर्मस्पर्शी था। मां और बच्चा कीचड़ में दबे थे और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था। इस घटना में सरत बच गया। हालांकि सोमवार को उसकी मां सरोजिनी का भी शव बरामद कर लिया गया।
 
सरत और उसका परिवार मलप्पुरम के कोट्टाकुन्नू में किराए के मकान में रहता था। पिछले सप्ताह भारी बारिश और भूस्खलन की घटना के कारण इलाके में चौतरफा तबाही का मंजर नजर आ रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी अमेरिका दौरा रद्द कर भारत लौटे, पहलगाम हमले पर CWC की बैठक में होंगे शामिल

LIVE: पहलगाम आतंकी हमले पर आज सर्वदलीय बैठक, राजनाथ करेंगे अध्यक्षता

जेल में बंद अपराधी कोई गुलाम नहीं, हाईकोर्ट ने क्‍यों की यह टिप्‍पणी

आसानी से भर सकेंगे आयकर, ‘ई-पे टैक्स’ सुविधा शुरू

एक राष्ट्र एक चुनाव विकसित भारत की आधारशिला : धर्मेंद्र प्रधान

अगला लेख
More