Hanuman Chalisa

कश्‍मीर में जुमे की नमाज के बाद फिर हुई हिंसा

सुरेश एस डुग्गर
जम्‍मू। कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को जुमा नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुई जिनमें कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि छर्रे लगने से घायलों में से एक ही हालत गंभीर हो गई हैं।
 
श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके नौहट्टा स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमा नमाज के बाद लोग सडक़ों पर उतर आए और नागरिक हत्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नमाज के बाद लोग विशेषकर युवक मस्जिद के बाहर इकट्‍ठा हो गए और आजादी समर्थक व भारत विरोधी प्रदर्शन किया।
 
प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद के मुख्य द्वार से बाहर आने की कोशिश की लेकिन इलाके में पहले से तैनात पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने उनको रोक दिया। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने उनपर पथराव शुरू कर दिया।
 
दोनों पक्षों के बीच झड़पें शुरु हो गई जो देखते ही देखते राजौरी कदल, बोहरी कदल व आसपास के इलाकों में फैल गई। वहीं, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। काफी समय तक दोनो पक्षों के बीच झड़पों में कुछ सुरक्षाकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने कहा कि मामूली झड़पों के बाद इलाकों में स्थिति को सामान्य कर दिया गया और किसी भी तरह के हताहत की जानकारी नहीं है।
 
उधर, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिला के सोपोर इलाके में जुमा नमाज के बाद हजारों लोगों ने रैली निकाली जिसके दौरान आजादी समर्थक और भारत विरोधी नारेबाजी की गई। इस दौरान शहर के द्वार पर तैनात सुरक्षाबलों ने रैली को रोक दिया जिसपर गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव करना शुरु कर दिया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। जिला के अन्य इलाकों में भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पों का अनुभव किया गया।
 
शोपियां जिले में भी प्रदर्शनकारियों ने सेना के वाहनों पर पत्थराव किया जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने हवाई फायरिंग का सहारा लिया। जिला के मुख्य शहर में लोगों ने जुमा नमाज के बाद रैली निकाली जिसको खदेड़ने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने आजादी समर्थक और देश विरोधी नारेबाजी करते हुए रैली को जारी रखने की कोशिश की। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव  किया जिसके बाद दोनो पक्षों के बीच झड़पों का अनुभव किया गया। 
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका! गुजरात में 3,966 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला, 2 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी

अगला लेख