Publish Date: Fri, 04 Jan 2019 (21:32 IST)
Updated Date: Fri, 04 Jan 2019 (22:42 IST)
श्रीनगर। कश्मीर शीतलहर की गिरफ्त में है और घाटी के ज्यादातर जगहों पर पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। प्रदेश में कारगिल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0 से 18.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि श्रीनगर शहर में बृहस्पतिवार रात का न्यूनतम तापमान 0 से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इसके पहले की रात से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0 से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि नजदीक के कोकेरनाग कस्बे में न्यूनतम तापमान 0 से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कूपवाड़ा में बृहस्पतिवार रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1 डिग्री से अधिक कम रहा। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 0 से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इसके पहले की रात की तुलना में आधा डिग्री अधिक रहा।
उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया जबकि इससे पहले की रात का तापमान 0 से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।
प्रदेश के लद्दाख क्षेत्र में लेह का गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 0 से 14.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 0 से 13.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कारगिल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0 से 18.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।