Hanuman Chalisa

कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

Webdunia
शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (10:37 IST)
श्रीनगर। उत्तर कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोपोर के रेबेन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बारे में सटीक खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षाबल खोज अभियान में लगे थे तो आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया जिसके बाद हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है। 
 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने शुरू दिए। यहां पर स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया तथा अभियान में बाधा डालने की कोशिश की जिसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सोपोर में इंटरनेट सेवा तथा शैक्षणिक संस्थानों को  बंद करा दिया। सूत्रों ने बताया कि मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को रवाना कर दिया है और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में संभावित सबसे बड़े इनसाइडर ट्रेडिंग घोटाले की जांच, डोनाल्ड ट्रंप के ऐलानों से पहले संदिग्ध सौदेबाजी पर सवाल

इंदौर में बढ़े गर्मी के तीखे तेवर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

AAP के बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग, संजय सिंह बोले- सभापति को पत्र लिखेगी आम आदमी पार्टी, पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही BJP

इसराइल के PM बेंजा‍मिन नेतन्‍याहू को है प्रोस्टेट कैंसर, पहली बार खोला हेल्थ सीक्रेट, अब तक क्‍यों नहीं बताई यह बात?

मेरठ में भीषण गर्मी में श्रमिकों को राहत, मानवीय पहल के साथ प्रशासन सतर्क

अगला लेख