suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीर के शोपियां में उग्रवादी ठिकाने का भंडाफोड़

Advertiesment
Kashmir
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक उग्रवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से विस्फोटक उपकरण बनाने के लिए प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की।
 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने सूचना मिलने के बाद शोपियां जिले के रामनगरी में उग्रवादी ठिकाने का पता लगाया।
 
 
उन्होंने बताया कि उग्रवादी ठिकाने से विस्फोटक उपकरण बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री तथा कुछ विस्फोटक भी बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेज गेंदबाजों के विश्राम पर विराट कोहली के प्रस्ताव का फ्रेंचाइजी ने नहीं किया समर्थन