Daily Horoscope
✕

कश्मीर के गुरेज में मुठभेड़, 2 आतंकवादी मारे गए

Webdunia
गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (15:39 IST)
श्रीनगर। उत्तर कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरेज सेक्टर के कुंदलवान जंगल में बुधवार शाम आतंकवादियों की कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
 
सुरक्षाबलों ने जंगल में छिपे आतंकवादियों से सुबह आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण करने की बजाए सुरक्षाबलों पर स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया। 
 
सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 2 आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

पंजाब में दिवाली पर पराली जलाने का रिकॉर्ड, एक ही दिन में 1152 खेतों में लगी आग, कुल आंकड़ा 4459 पहुंचा

कौन है वो चीनी जासूस एलिस हुआंग जिससे अफेयर कर फंसे एनवीडिया CEO?

शहीदों की याद में रोशनी से नहाया गोरखनाथ मंदिर परिसर, सीएम योगी ने जलाया पहला दीया

अगला लेख