कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा का इस्तीफा, कॉन्ट्रैक्टर पाटिल ने खुदकुशी से पहले लगाया था रिश्वत का आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (21:10 IST)
बेंगलुरु। कॉन्ट्रैक्टर संतोष पाटिल की खुदकुशी के मामले में कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा एफआईआर दर्ज होने के बाद शु्क्रवार शाम मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
 
दरअसल, कॉन्ट्रैक्टर पाटिल ने खुदकुशी से पहले आरोप लगाया था कि उन्होंने जो काम किए थे, उसका भुगतान करने के लिए उनसे रिश्वत मांगी जा रही थी। पाटिल ने इस मामले में ईश्वरप्पा का नाम लिया था। ईश्वरप्पा ने गुरुवार को कहा था कि वह शुक्रवार को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। शुक्रवार शाम मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्मई से मिलकर ईश्वरप्पा ने उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। 
 
फिर मंत्री बनूंगा : ईश्वरप्पा ने कहा कि वे इस मामले में बेदाग होकर निकलेंगे और एक बार फिर मंत्री बनेंगे। उन्होंने यह बात यहां समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बताई, जो उनके बेंगलुरू रवाना होने से पहले उनसे इस्तीफा नहीं देने के लिए नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एक अग्नि परीक्षा है, उनके खिलाफ आरोप लगाया गया है। कुछ लोगों ने उनके खिलाफ षडयंत्र रचा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी

भारत के 80 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, पाकिस्तानी PM शरीफ ने कहा

Operation Sindoor कोड नेम से कांग्रेस को परेशानी, पृथ्वीराज चव्हाण ने क्यों उठाया सवाल

कहां छिपा है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड गुल, TRF सरगना का और भी है नाम

कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सबूतों के साथ पाकिस्तान को किया बेनकाब

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू में ब्लैक आउट, भारत के S-400 ने पाक की ओर से दागी गई मिसाइलों को किया ध्वस्त

ऑपरेशन सिंदूर पर मुकेश अंबानी बोले- हमें भारतीय सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है

India Pak Tension : क्या हमलों के बाद पाकिस्तान के NSA ने अजित डोभाल को किया था फोन

क्‍या मौलाना इकबाल आतंकी थे, पाकिस्तानी गोलाबारी में हुई मौत, पुलिस ने किया यह खुलासा

LoC के पार पाकिस्तानी सेना का एक तोपखाना रेजिमेंट बैटरी पूरी तरह से तबाह

अगला लेख
More