Hanuman Chalisa

कर्नाटक : BJP में शामिल होंगे अयोग्य विधायक, उपमुख्यमंत्री का दावा

Webdunia
बुधवार, 13 नवंबर 2019 (15:54 IST)
बेंगलुरु। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस और जद (एस) के 17 अयोग्य विधायकों के लिए 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त किए जाने के कुछ ही घंटे बाद उपमुख्यमंत्री अश्वत्थनारायण सीएन ने दावा किया कि विपक्षी दलों के ये नेता 14 नवंबर को भाजपा में शामिल होंगे।
ALSO READ: कर्नाटक : 17 अयोग्य विधायकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी चुनाव लड़ने की अनुमति
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन लोगों (अयोग्य विधायकों) ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है और हमारे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। पार्टी में शमिल होने के लिए उनका स्वागत है।
 
दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि कल सुबह साढ़े दस बजे बेंगलुरू में वे मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
 
अश्वत्थनारायण के साथ कुछ अयोग्य विधायकों ने फैसले के बाद भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पार्टी नेता और अयोग्य विधायक मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा   अध्यक्ष से गुरुवार को मुलाकात करेंगे और भविष्य की योजना के बारे में निर्णय करेंगे।
 
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कोई दिक्कत या कोई अन्य चीज नहीं है, वे पार्टी में शामिल होना चाहते हैं और शामिल होंगे... उपचुनाव और अन्य बातें बाद में होंगी।
 
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस और जद एस के 17 विधायकों को तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष के आर. रमेश कुमार की ओर से अयोग्य करार दिए जाने के फैसले को बरकरार रखा लेकिन उन्हें 5 दिसंबर को होने वाला उपचनुाव लड़ने की अनुमति दे दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी ने लगाया गले तो आशुतोष तिवारी ने मंच से ही मांग लिए बीजेपी के लिए वोट

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें, संसद मार्च से पहले आंदोलन में आया बड़ा मोड़

कमजोर हो सकती है दुनिया की सबसे असरदार पर्यावरण नीति 'ईटीएस'

अगला लेख