भाजपा में लौटे कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार, 7 माह बाद घर वापसी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (14:01 IST)
Karnataka Jagdish Shettar news : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार गुरुवार को भाजपा में वापस लौट आए। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर नाराज होने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कर्नाटक में लिंगायत समाज के बड़े नेता जगदीश शेट्टार की 7 महीने बाद घर वापसी हुई हैं।
 
राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राजीव चंद्रशेखर, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा, मुख्य प्रवक्ता व मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी और पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र की मौजूदगी में उनकी घर वापसी हुई।
 
 
कर्नाटक के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेताओं ने 67 वर्षीय शेट्टार से, दूसरों के लिए रास्ता बनाने के लिए विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह किया था। हालांकि वह इससे सहमत नहीं थे। उन्होंने जोर देकर कहा था कि वह आखिरी बार चुनाव लड़ना चाहते हैं।
 
टिकट न मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेट्टार ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर अपमानित किया और पार्टी सीमित लोगों के नियंत्रण में है।
 
कांग्रेस ने उन्हें हुबली-धारवाड़ मध्य सीट से अपना उम्मीदवार भी बनाया था लेकिन वह विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के हाथों पराजित हो गए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka : 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित, 66 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण, इस साल भी छात्राओं ने बाजी मारी

Indore : पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वीडियो केस में बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस पार्षद समेत 2 लोग गिरफ्तार

13 साल के स्टूडेंट को लेकर भागी टीचर, कहा- गर्भ में पल रहे मेरे बच्चे का बाप है

भारत की ताकत सिर्फ हथियार नहीं, एकता भी है : नरेंद्र मोदी

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तानी पीएम शरीफ की मुस्लिम देशों से गुहार

अगला लेख