shiv chalisa

कर्नाटक में बच्चा चोरी के संदेह में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Webdunia
रविवार, 15 जुलाई 2018 (16:21 IST)
बेंगलुरु। बीदर के पास भीड़ ने कुछ लोगों पर बच्चा चोर होने का संदेह करते हुए हमला कर दिया जिसमें लोगों की पिटाई से 1 शख्स की मौत हो गई, वहीं 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना शुक्रवार की है। मृतक की पहचान हैदराबाद निवासी मोहम्मद आजम उस्मानसाब (28) के तौर पर की गई है।
 
 
अधिकारियों के अनुसार इस घटना के सिलसिले में करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें एक वॉट्सएप समूह का एडमिन भी शामिल है जिससे बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के बारे में अफवाहें फैली थीं। घटना की तस्वीरें खींचकर इसे फैलाने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है। उस्मानसाब बिदर के हांडीकेरा गांव में अपने दोस्त मोहम्मद बशीर अफरोज से मिलने आया था।
 
पुलिस के मुताबिक हैदराबाद लौटते वक्त वे संभवत: कोई तस्वीर लेने के मकसद से एक बस्ती के पास रुके। जब उन्होंने कुछ बच्चों को देखा, तो उन्हें चॉकलेट दीं। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बच्चा चोरी करने वाला समझकर उन पर हमला कर दिया। तब तक वॉट्सएप ग्रुप पर हमले की तस्वीरें प्रसारित हो गईं और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
 
जिस कार में पीड़ित सफर कर रहे थे, उस पर नंबर प्लेट नहीं होने की वजह से भी स्थानीय लोगों का संदेह बढ़ गया था। वे लोग मौके से भागने में सफल रहे लेकिन मुरकी गांव के पास फिर भीड़ के कब्जे में आ गए। लोगों ने उन पर सरियों और पत्थरों से हमला कर दिया।
 
मौके पर पहुंची पुलिस के कुछ कांस्टेबल इस दौरान चोटिल हो गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उस्मानसाब की रास्ते में ही मौत हो गई। अन्य को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का किया शुभारंभ

गुजरात बजट सत्र की शुरुआत, पूर्णेश मोदी बने डिप्टी स्पीकर, जानें क्यों अहम है यह नियुक्ति

X का सर्वर हुआ डाउन, APP और वेबसाइट पर यूजर्स को परेशानी

मेरठ जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली- सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू : भागवत

अगला लेख