Hanuman Chalisa

कानपुर देहात में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 5 पहुंची, 2-2 लाख का मुआवजा

Webdunia
रविवार, 20 मई 2018 (19:18 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात जिले में रविवार को जहरीली शराब से पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई। जिले के मरौली गांव में जहरीली शराब पीने से रविवार सुबह 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।
 
 
कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर मरौली गांव में यह घटना हुई। मरौली में 4 लोगों ने शनिवार रात जहरीली शराब पी थी और रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की मौत रविवार को दोपहर बाद हुई।
 
पांडे ने बताया कि मृतकों की पहचान श्यामू (40), चुन्ना कुशवाहा (28), हरि मिश्रा (50) और नागेंद्र सिंह (40) के रूप में हुई है। शराब पीने के बाद इन लोगों को उल्टियां होने लगीं, आंखों से कम दिखाई देने तथा बेचैनी की शिकायत हुई। 5वें व्यक्ति का नाम पंकज गौतम (40) है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था।
 
राजधानी लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर देहात में जहरीली शराब के सेवन से मारे गए लोगों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि करीब आधा दर्जन ग्रामीण कानपुर देहात के जिला अस्पताल और कानपुर शहर के हैलट अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
जिलाधिकारी कानपुर देहात राकेश सिंह ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश ​दे दिए हैं। जिस दुकान से यह शराब खरीदी गई थी वहां से शराब के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। पुलिस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर नामजद श्याम बालक तथा अन्य की तलाश कर रही है।
 
कानपुर देहात जिले में जहरीली शराब की इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने माघीपुरवा और भंवरपुर में सड़क जाम कर दी। ये लोग शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं ले जाने दे रहे थे। इनकी मांग थी कि इस मामले में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला शांत कराया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध UP के लिए की प्रार्थना

राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा, बोले डॉ. मोहन यादव, डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार

गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर में, 'ज़मीन टुकड़ा अधिनियम' सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश

'राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों को PM आवास क्यों ले जा रहे थे?' CJP प्रदर्शन के बीच कंगना रनौत का बड़ा हमला

हिंदुस्तान कमाल है, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और पूरे भारत ने Zomato-Swiggy के ज़रिए छात्रों तक सिर्फ खाना नहीं, हौसला भी पहुंचाया, सलाम है आपको!

अगला लेख