Hanuman Chalisa

खराब मौसम के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा में अवरोध

Webdunia
सोमवार, 2 जुलाई 2018 (22:25 IST)
नैनीताल। उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा में अवरोध उत्पन्न हो गया है। कैलाश यात्रा का परंपरागत पैदल रास्ता जहां भूस्खलन की चपेट में आ गया, वहीं हवाई सफर भी स्थगित है। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने विदेश मंत्रालय को यात्रा की वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है।
 
 
उत्तराखंड के लिपूलेख दर्रे से होकर जाने वाली कैलाश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु यात्रा करते हैं। यात्रा हर साल धारचूला के परंपरागत रास्ते से होकर गुजरती है। पिछले साल आई आपदा तथा चीन सीमा तक सड़क निर्माण के चलते कैलाश यात्रा के परंपरागत पैदल रास्ते अवरूद्ध हो गए थे इसलिए विदेश मंत्रालय ने इस साल कैलाश यात्रा का मार्ग बदल दिया था और तीर्थयात्रियों को पिथौरागढ़ से गूंजी पहुंचाने के लिए सेना के 9 हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है।
 
विदेश मंत्रालय की योजना के तहत कैलाश यात्रा के पहले 4 दलों ने बिना किसी अवरोध के गूंजी तक की यात्रा की लेकिन 5वें दल के पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद मौसम ने अचानक करवट ली जिसके चलते तीर्थयात्रियों के 5वें दल के सभी सदस्य गूंजी नहीं पहुंच पाए हैं। 5वें दल के 31 सदस्य 3 दिन से पिथौरागढ़ में फंसे हुए हैं जबकि 28 सदस्य गूंजी आधार शिविर में हैं। ऊंचाई वाले इलाके में मौसम खराब होने के चलते सोमवार भी नौसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए।
 
पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि खराब मौसम के चलते सोमवार को भी हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए, क्योंकि पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में 2 दिन से भारी बारिश हो रही है तथा धारचूला से आगे नजंग के पास कैलाश यात्रा मार्ग पर बना पुल भी बह गया है जिसके कारण परंपरागत पैदल रास्ता भी बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण करने में कम से कम 25 से 30 दिन का समय लगेगा और अब यात्रा पूरी तरह से मौसम पर निर्भर है। मौसम साफ रहा तो यात्रियों को हेलीकॉप्टर से गूंजी तक छोड़ा जाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ को दिखाई हरी झंडी, हिम तेंदुआ ‘क्यालु’ शुभंकर का किया अनावरण

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज- 'कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे?'

LIVE: कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

यीडा क्षेत्र में हजारों करोड़ का निवेश, यूपी में सोलर-आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख