suvichar

पत्रकार की मौत के मामले में आईएएस अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Webdunia
रविवार, 4 अगस्त 2019 (13:22 IST)
तिरुवनंतपुरम। पत्रकार की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आईएएस अधिकारी पर कथित तौर पर नशे में अपनी गाड़ी से पत्रकार की मोटरसाइकल में टक्कर मारने का आरोप है।
 
पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय इन आईएएस अधिकारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 304 (गैरइरादतन हत्या के लिए दंड) के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्हें गुरुवार को केरल मंत्रिमंडल ने सर्वेक्षण निदेशक नियुक्त किया था।
 
एक जांच अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट अस्पताल आए, जहां वे भर्ती हैं और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि वेंकटरमन डॉक्टरों की सलाह पर अभी अस्तपाल में रहेंगे। इस हादसे में वे भी घायल हो गए।
 
वेंकटरमन एक डॉक्टर हैं और वे मेडिकल के प्रतिभावान छात्र रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मलयालम अखबार 'सिराज' के ब्यूरो प्रमुख के. मोहम्मद बशीर (35) की मोटरसाइकल में टक्कर मार दी। उस समय पत्रकार काम से घर लौट रहे थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर कैसे बने मध्यस्थ, भारत की डिप्लोमेसी कहां चूकी?

राज्यसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान: युद्ध से गहराया ऊर्जा संकट, भारत के लिए ‘बड़ी परीक्षा’

राहुल गांधी का बड़ा हमला, विदेश नीति पीएम मोदी की निजी पॉलिसी बनी

LIVE : राज्यसभा में पीएम मोदी बोले, ये संकट देश की बड़ी परीक्षा लेने वाला है

पवित्र दूध भी बना जहर, आंध्रा में दूध से 16 मौतों के बाद इंदौर में हड़कंप, खाद्ध विभाग एक्‍शन में, सैंपलिंग शुरू

अगला लेख