Publish Date: Sun, 11 Feb 2018 (15:39 IST)
Updated Date: Sun, 11 Feb 2018 (15:42 IST)
अंबाला। हरियाणा के अंबाला शहर के एक सुधारगृह से रविवार सुबह 9 किशोर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि उनमें से कुछ संगीन अपराध करने के आरोपी हैं। फरार हुए अधिकतर किशोरों की उम्र 12 से 18 साल के बीच है।
सुधारगृह के अधिकारियों को इस बारे में तब जानकारी मिली, जब अन्य कैदियों ने किशोरों के लापता होने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अंबाला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने सुधारगृह का दौरा किया।
जोरवाल ने बताया कि कैदी सीढ़ियों का इस्तेमाल करके फरार हुए। वे बैरक का ताला तोड़ने के बाद कैदी छत पर पहुंचे और 20 फुट ऊंची चहारदीवारी पर सीढ़ी की मदद से चढ़े। कैदियों ने फरार होने के लिए सुधारगृह की 2 स्तरीय सुरक्षा को तोड़ दिया। (भाषा)