Govardhan puja
✕

झारखंड के बाद अब बिहार में मॉब लिंचिंग, चोरी के शक में भीड़ ने की पीट-पीटकर हत्या

Webdunia
बुधवार, 3 जुलाई 2019 (08:57 IST)
नई दिल्ली। देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले का है। यहां भीड़ ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

खबरों के अनुसार मंगलवार को एक घर में चोरी के आरोप में व्यक्ति को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने घटनास्थल से धारदार हथियार को बरामद किया है। हालांकि व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 
 
शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति पर केस भी दर्ज किया है। जिसका संबंध इस घटना से है। पिछले महीने झारखंड के खारसवान जिले में चोरी के आरोप में तबरेज अंसारी नाम के शख्स की भी भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और दो पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।
 
तबरेज अंसारी पर मोटरसाइकल चोरी करने का आरोप लगा था। मामले पर लोगों का आरोप था कि तबरेज ने मोटरसाइकल चुराई थी। भीड़ ने उसे एक खंभे से बांध दिया और कई घंटों तक उसकी लाठियों से पिटाई की थी। घटना का वीडियो वायरल हो गया था। इसमें उसकी पिटाई करने वाले उससे 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के नारे लगवा रहे हैं। जब तबरेज बेहोश हो गया तो उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

नवीनतम

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख