Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड विधानसभा में जीएसटी विधेयक ध्वनिमत से पारित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jharkhand Assembly
रांची , गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (15:33 IST)
रांची। झारखंड विधानसभा ने गुरुवार को वस्तु एवं सेवाकर विधेयक 2017 ध्वनिमत से पारित कर दिया।
 
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वस्तु एवं सेवाकर अधिनियम 2017 के आलोक में गुरुवार को झारखंड विधानसभा ने भी एकदिवसीय विशेष सत्र में जीएसटी विधेयक 2017 विपक्ष के सीएनटी-एसपीटी पर किए गए हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया।
 
केंद्र सरकार के फैसले के अनुसार इस वर्ष 1 जुलाई से पूरे देश में एक देश एक कर सिद्धांत पर जीएसटी लागू होना है। इसी को ध्यान में रखते हुए बजट सत्र में लोकसभा से जीएसटी विधेयक पारित किया जा चुका है। अब इसके कानून बनने के लिए देश की आधे से अधिक विधानसभाओं से इसका पारित होना आवश्यक है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंटेनर में घुसी कार, छह की मौत