झारखंड में बड़ा हादसा : ‘करमा विसर्जन’ करने गई 7 लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, 6 एक ही परिवार कीं

Webdunia
शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (21:46 IST)
लातेहार।  झारखंड के लातेहार जिले में आदिवासी पर्व करमा पूजन के बाद ‘डाली’ का विसर्जन करने गई 10 लड़कियों की टोली में से 7 लड़कियों की शनिवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। इनमें से 6 बच्चियां एक ही परिवार की थीं। यह जानकारी लातेहार के उपायुक्त अबू इमरान ने दी।
 
उन्होंने बताया कि घटना शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे के करीब ज़िले के बालूमाथ प्रखंड में शेरागड़ा पंचायत के बुकरू गांव के मननडीह में घटी। इमरान ने बताया कि सभी मृत लड़कियों के शव तालाब से निकाल लिये गये हैं और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृत सभी लड़कियों की उम्र 12 वर्ष से 20 के बीच है।
 
उपायुक्त ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के बाद मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पूरी घटना की जांच उप उपायुक्त सुरेन्द्र वर्मा करेंगे।
 
उन्होंने बताया कि गांव की 10 बच्चियों की टोली करम डाली को लेकर गांव में ही रेलवे लाइन के समीप बने तालाब में विसर्जन करने गई थी। वृक्षों के पत्तों एवं डालियों से बनी पूजा की डाली का विसर्जन हो ही रहा था कि अचानक दो बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी, उन्हें बचाने के लिए बाकी की पांच लड़कियां भी गईं और सातों लड़किया डूब गईं।
 
उन्होंने बताया कि किनारे खड़ी तीन लड़कियों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण तालाब में उतरे और लड़कियों को निकाला लेकिन तब तक चार लड़कियों की मौत हो चुकी थी। उपायुक्त ने बताया कि तीन लड़कियों की मौत बालूमाथ स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) ले जाने के दौरान हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: अगले 3 दिनों तक 19 राज्यों में मूसलधार वर्षा के आसार, IMD ने किया अलर्ट

राहुल गांधी को भाजपा नेता की धमकी, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

क्या दिल्ली में फिर लग सकता है राष्ट्रपति शासन

खूंखार हुआ भेड़िया, बुजुर्ग महिला को चारपाई से घसीटा, 2 दिन में तीसरा हमला

मोदी 16 सितंबर को अहमदाबाद गांधीनगर के बीच मेट्रो रेल विस्तार का करेंगे उद्घाटन

अगला लेख
More