पति रोजगार के लिए महाराष्ट्र गया, ससुर ने अकेली देख बहू के साथ किया दुष्कर्म

Webdunia
गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (14:58 IST)
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के महाराजगंज इलाके में बहू के साथ दुष्कर्म मामले में ससुर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने गुरुवार को कहा कि महाराजगंज इलाके की 20 वर्षीय विवाहिता युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि 17 जून 2018 को मुस्लिम रीति-रिवाज से उसका निकाह हुआ था। शादी के तीन-चार महीने बाद पति रोजगार के लिए महाराष्ट्र चला गया। ससुर की नीयत उसके प्रति अच्छी नहीं थी।
 
पिछले 10 नवंबर को वह घर में अकेली थी। रात में ससुर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थाने पर शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। वहां से भी कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।
 
अदालत ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि वह प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

हिंदी कवि गगन गिल समेत 23 लेखक साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्‍मानित

अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर चल क्या रहा है, पीयूष गोयल के दौरे पर क्या हुआ

MP : धर्मांतरण कराने वालों को होगी फांसी की सजा, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

यूक्रेन बन रहा है यूरोप के लिए एक निर्णायक परीक्षा का समय

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 1 की मौत, 25 घायल, प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में लगाई आग

अगला लेख
More