Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Update : कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा, अगले सप्ताह बर्फबारी के आसार

हमें फॉलो करें Weather Update : कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा, अगले सप्ताह बर्फबारी के आसार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

श्रीनगर , गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (20:08 IST)
Jammu and Kashmir weather update : जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का अंत हो सकता है और अगले कुछ दिनों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। बादल छाए रहने के कारण कश्मीर घाटी में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। 1 और 2 फरवरी को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
 
अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बादल छाए रहने के कारण कश्मीर घाटी में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और रात में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होगी।
 
विभाग ने कहा कि शुक्रवार सुबह मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि एक और दो फरवरी को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम कार्यालय ने कहा है कि मौसम के कारण विशेष रूप से 28-31 जनवरी तक सिंथन दर्रा, मुगल रोड, साधना, राजदान दर्रा और जोजिला दर्रा तथा ऊंचे इलाकों में महत्वपूर्ण सड़कें अस्थाई रूप से बंद की जा सकती हैं।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maratha Reservation : मनोज जरांगे को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति, मुंबई पुलिस ने थमाया नोटिस