Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ITBP जवानों की बस लुढ़की, एक की मौत, 34 जख्मी

हमें फॉलो करें ITBP जवानों की बस लुढ़की, एक की मौत, 34 जख्मी

सुरेश डुग्गर

श्रीनगर। जम्मू श्रीनगर हाईवे पर सोमवार तड़के एक निजी बस में सवार आईटीबीपी के जवान श्रीनगर से जम्मू जा रहे थे। इस दौरान उनकी बस खाई में गिर गई। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों द्वारा बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। दर्जनों आईटीबीपी के जवान गंभीर रूप से घायल हैं, मौके पर भारी फोर्स बचाव कार्य में जुटी हुई है।
 
रामबन पुलिस के अऩुसार, बस में 35 जवान सवार थे। ये जवान हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में तैनात किए गए थे। चुनाव समाप्त होने के बाद अब वह वापस लौट रहे थे। राहत कार्य काफी तेजी से चल रहे हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पांच घायल जवानों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इन्हें चॉपर से जम्मू के जीएमसी भेजा गया है। 
 
रामबन उपायुक्त शौकत एजाज के अनुसार, सभी जवान चुनाव ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे थे उसी समय यह घटना हुई। मौके पर राहत कार्य तेजी के साथ चल रहे हैं। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया है। एक जवान की मौत हो गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू कश्मीर में भयानक सर्दी ने तोड़े सभी रिकार्ड