Hanuman Chalisa

प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान 'नेटबंदी' के विकल्प तलाश रही है सरकार

Webdunia
गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (20:07 IST)
जयपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने से आम लोगों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार इसके वैकल्पिक उपायों पर विचार कर रही है। इस तरह का एक उपाय प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान केवल व्हॉटसएप जैसी सोशल मैसेजिंग सेवाओं को पर ही रोक लगाना भी है। इस कदम पर परामर्श चल रहा है।
 
इस मुद्दे को लेकर हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें राज्य के आईटी एवं संचार विभाग ने पुलिस विभाग को सुझाव दिया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान मोबाइल इंटरनेट को पूरी तरह बंद किए जाने के बजाय व्हॉटसएप एवं अन्य मिलते जुलते एप को बंद करने के विकल्प पर सोचे।
 
मुख्य सचिव (आईटी) अखिल अरोड़ा ने गुरुवार को कहा कि हमने एक बैठक में पुलिस अधिकारियों को यह सुझाव दिया है और वे इस पर विचार कर रहे हैं। वे इस बारे में फैसला करेंगे और 'विशेष कंफिगरेशन' के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं से संपर्क करेंगे। जरूरत पड़ने पर हम भी उनकी मदद करेंगे तथा इस तरह की व्यवस्था की जा सकती है और यह प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान मोबाइल इंटरनेट को पूरी तरह से बंद किए जाने से कहीं अच्छा विकल्प है।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान मोबाइल इंटरनेट पूरी तरह बंद कर दिया जाता है ताकि व्हॉटसएप एवं अन्य सोशल मीडिया जैसे माध्यमों के जरिए नकल या अन्य गड़बड़ी की आशंका नहीं रहे। लेकिन इस 'नेटबंदी' के कारण आम लोगों को बड़ी परेशानी होती है। 
 
अरोड़ा ने भी इसे स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल इंटरनेट पर पूरी तरह प्रतिबंध से उन लोगों को बड़ी दिक्कतें होती हैं, जो ई-गवर्नेंस, उबर, ओला व अन्य सेवाओं का इस्तेमाल मोबाइल इंटरनेट के जरिए करते हैं। चुनिंदा एप या सेवाओं से प्रतिबंध से आम लोगों को होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा तथा इस बारे में अंतिम फैसला अभी किया जाना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

अगला लेख