pune car accident: आरोपी नाबालिग के पिता को ले जा रहे पुलिस वाहन पर फेंकी स्याही

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 22 मई 2024 (17:16 IST)
pune car accident: पुणे में तेज रफ्तार लग्जरी कार से 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों (software engineers) को कुचलने के आरोपी 17 वर्षीय लड़के के पिता को एक स्थानीय अदालत ले जा रहे पुलिस वाहन पर कुछ लोगों ने स्याही फेंकने का कथित प्रयास किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: Pune accident : बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर दौड़ रही थी लक्जरी पोर्शे कार, नहीं किया था 1,758 रुपए के शुल्क का भुगतान
 
अधिकारी ने बताया कि घटना करीब 2.30 बजे उस समय हुई, जब नाबालिग के पिता को यहां शिवाजी नगर इलाके में स्थित अदालत परिसर में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश करने के लिए लाया जा रहा था। नाबालिग के पिता को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर से हिरासत में लेने के बाद मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
पोर्शे कार कथित तौर पर नाबालिग चला रहा था : पुलिस ने बताया कि पोर्शे कार कथित तौर पर नाबालिग चला रहा था और जैसा कि पुलिस ने दावा किया कि दुर्घटना के वक्त वह नशे में था। पुलिस के मुताबिक कार ने रविवार तड़के पुणे शहर के कल्याणी नगर इलाके में मोटरसाइकल सवार 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को बुरी तरह से टक्कर मारी थी।

ALSO READ: Pune Road Accident: पुणे में बेलगाम हुई पोर्शे कार, मारी टक्कर, 2 की मौत
 
पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक किसी संगठन से जुड़े 4 से 5 लोगों ने नाबालिग के पिता को ले जा रहे पुलिस वाहन पर स्याही फेंकने का प्रयास किया। कार दुर्घटना में अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी और दोनों 24 वर्षीय आईटी पेशेवर मध्यप्रदेश के रहने वाले थे और पुणे में काम कर रहे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More