Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र में CM फडणवीस का तगड़ा दांव, उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें In Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis handed over a big responsibility to Uddhav Thackeray

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , रविवार, 16 नवंबर 2025 (21:44 IST)
Chief Minister Devendra Fadnavis News : महाराष्ट्र में मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा दांव चला है। महाराष्ट्र की भाजपा नीत महायुति सरकार ने बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक लोक न्यास का पुनर्गठन करते हुए शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक बार फिर ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया है। फडणवीस सरकार का यह फैसला राजनीतिक नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है, क्‍योंकि मुंबई में कुछ ही महीनों में बीएमसी चुनाव होने हैं।

खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र की भाजपा नीत महायुति सरकार ने बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक लोक न्यास का पुनर्गठन करते हुए शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक बार फिर ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया है। फडणवीस सरकार का यह फैसला राजनीतिक नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है।
ALSO READ: CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...
बालासाहेब ठाकरे का स्मारक मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क स्थित मेयर बंगला स्थल पर बनाया जा रहा है। यह ट्रस्ट स्मारक के निर्माण की देखरेख कर रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने इस लोक ट्रस्ट की स्थापना 27 सितंबर 2016 को की थी।
ALSO READ: जनता ने इन्हें नकारा, ये जनादेश नकार रहे', राहुल गांधी की 'मैच फिक्सिंग' दलीलों पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
साथ ही उद्धव के बेटे व शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे को भी अगले 5 वर्षों के लिए ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया है। इस बीच उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी और कांग्रेस के रिश्तों पर कहा कि कांग्रेस और उनकी पार्टी अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीतीश कुमार सोमवार को देंगे मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा