Kerala : दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, मूकबधिर नाबालिग से किया था कुकर्म

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 3 मई 2025 (20:58 IST)
Kerala Crime News : केरल की एक अदालत ने चार साल पहले इडुक्की जिले में एक मूकबधिर लड़की से दुष्कर्म के दोषी 32 वर्षीय व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 3.11 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है और निर्देश दिया कि यह राशि पीड़िता को दी जाए। न्यायाधीश ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को बच्चे को पर्याप्त मुआवजा दिलाने का भी निर्देश दिया। घटना चार अगस्त 2021 की है, जब आरोपी लड़की को उसके घर के पास एक चाय बागान में जबरन ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) शिजो मोन जोसेफ ने बताया कि पेनावु फास्ट ट्रैक अदालत के न्यायाधीश लाइजुमोल शेरिफ ने आरोपी एंटनी को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई और निर्देश दिया कि उसे मृत्यु तक कारावास में रखा जाए।
ALSO READ: Bhopal : कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी को लगी गोली, हमीदिया में भर्ती
अदालत ने दोषी पर 3.11 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है और निर्देश दिया कि यह राशि पीड़िता को दी जाए। न्यायाधीश ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को बच्चे को पर्याप्त मुआवजा दिलाने का भी निर्देश दिया। एसपीपी ने कहा कि मूकबधिर लड़की का बयान सांकेतिक भाषा के माध्यम से वीडियो पर रिकॉर्ड किया गया था और यहां तक ​​कि सुनवाई अदालत की कार्यवाही की भी वीडियोग्राफी कराई गई थी।
ALSO READ: Gujarat : युवती से दुष्कर्म मामले में जैन मुनि को 10 साल की सजा
अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना चार अगस्त 2021 की है, जब आरोपी लड़की को उसके घर के पास एक चाय बागान में जबरन ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अभियोजक ने बताया कि जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसके चेहरे पर चोटें आईं। एसपीपी ने कहा कि सुनवाई के दौरान अदालत में 29 गवाहों और 35 दस्तावेजों को पेश किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

LIVE: पहलगाम हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने की PM मोदी से मुलाकात, सुरक्षा स्थिति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

माता पिता ने COVID-19 महामारी के बाद से तीन बच्चों को रखा कैद, पलंग पर थे राक्षसों और गुड़ियाओं जैसे चित्र | Horror House

Krishi Udyog Samagam 2025 : खेती का उद्योगों के साथ हुआ समागम, मुख्यमंत्री यादव ने कहा- किसानों के लिए सबकुछ करेगी सरकार

अगला लेख
More