Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Delhi में विवाहेत्‍तर संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या

हमें फॉलो करें Delhi में विवाहेत्‍तर संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या
नई दिल्ली , बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (20:11 IST)
Husband murdered wife : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में विवाहेत्‍तर संबंध के शक में एक महिला की उसके पति ने गुस्से में गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शबनम और उसके पति उमैद के बीच मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात बहस हुई। उन्होंने कहा कि उमैद ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला दबा दिया और वह बेहोश हो गई।
 
अधिकारियों ने कहा कि पति-पत्नी चार बच्चों के साथ चांद बाग के ई-ब्लॉक में किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य शबनम को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस के अनुसार, उमैद को शबनम के विवाहेत्‍तर संबंध होने का शक था। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।(भाषा) Edited By : Chetan Gour नई दिल्ली

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maruti Celerio का नया Xtra Edition त्योहारों पर हुआ लॉन्च, क्या आए नए फीचर्स, क्या कीमत में भी है अंतर