Publish Date: Tue, 20 Feb 2024 (19:48 IST)
Updated Date: Tue, 20 Feb 2024 (19:52 IST)
Husband did not celebrate honeymoon: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने पति समेत 6 लोगों को नामजद किया है।
क्या है पूरा मामला : दरअसल, पीड़िता वैशाली जिले के लालगंज थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली है। उसकी शादी बड़ी घूम-धाम से अहियापुर थाना क्षेत्र इलाके के रहने से युवक के साथ में की गई थी। पीड़िता ने FIR में बताया है कि मेरी शादी 31 मई 2021 को हुई थी और अपनी शादी के ठीक अगले दिन मैं अपने ससुराल चली गई। तब से मेरे पति मुझे नजरअंदाज करने लगे। मेरे पति ने शादी के दो साल बाद तक मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इस बात की जानकारी जब मैंने अपने ससुरालवालों को बताई तो उन्होंने भी पति को नहीं समझाया। इसके उलट पति जैसा कहते-करते हैं, उसी प्रकार रहो, की बात बोलकर मामले को टाल दिया।
पूछा तो गाली गलौज करता था : पीड़िता ने बताया कि फिर जब अपने पति से कहा कि आप संबंध क्यों नहीं बनाते हैं? तो इसका जवाब को देने की जगह पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लग गए। वहीं, उन्होंने मेरे मायके जाने की बात पर कहा कि घर से पैर आगे निकालोगी तो तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इस बीच मैंने कई बार भागने और पुलिस से मदद लेने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी।
पुलिस ने समझाया तो भी नहीं माना : पीड़िता ने बताया कि एक दिन वो अपने दादा की तबीयत बिगड़ जाने और उन्हें देखने का बहाना बनाकर निकल गई। फिर अपने ससुराल से जान बचाकर मायके चली आई। उसके बाद से अब भी पति समेत ससुराल वाले लगातार धमकी दे रहे हैं। इसके बाद पूरी बात पुलिस को बताई है और पूरी घटना से अवगत कराया है।
महिला थाने की SHO अदिति कुमारी के मुताबिक मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शादी के बाद पति ने कभी भी पति-पत्नी वाला संबंध नहीं बनाया। काफी समझाने के बाद भी बात नहीं बनी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज करानी पड़ी।
Edited by Navin Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें