Hanuman Chalisa

मासूम पुत्र को फांसी पर झुलाया, फिर पति-पत्नी ने लगा ली फांसी

Webdunia
सोमवार, 2 मई 2016 (16:08 IST)
मुरैना (मप्र)। जिले के धर्मगढ़ गांव में रविवार शाम एक दंपति ने पहले अपने 7 वर्षीय मासूम पुत्र को फांसी पर लटकाया फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दंपति द्वारा खुदकुशी करने के पीछे पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है।

 
अम्बाह के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) किशोर सिंह ने सोमवार को बताया कि धर्मगढ़ निवासी पूरन सिंह कुशवाहा (27) का पैतृक संपत्ति को लेकर अपने पिता महेंद्र सिंह से विवाद चल रहा था। मृतक पूरन अपने हिस्से की जमीन बेचकर बाहर धंधा करने जाना चाहता था, लेकिन उसका पिता उसका हिस्सा देने को तैयार नहीं था।
 
सिंह के अनुसार रविवार शाम पूरन के अन्य घर वाले कहीं बाहर गए थे तभी मौका पाकर दुखी दंपति पूरन (27) और उसकी पत्नी सीमा (25) ने पहले अपने पुत्र अंशुल को फांसी के फंदे पर झुलाकर मार डाला फिर दंपति ने खुद भी फांसी पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
 
एसडीओपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों के शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

TMC में बड़ा सियासी भूचाल: बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक सस्पेंड

फिर से भारतीय छात्रों की पसंद क्यों बनी सिविल इंजीनियरिंग?

Top News : लखनऊ अग्निकांड पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 22 राज्यों में बारिश, ममता को बड़ा झटका

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

अगला लेख