असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे हिमंत बिस्व सरमा

Webdunia
रविवार, 9 मई 2021 (14:36 IST)
गुवाहाटी। नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (NEDA) के संयोजक हिमंत बिस्व सरमा रविवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता निर्वाचित हुए और उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार बनाने के लिए जल्द ही आमंत्रित किया जाएगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को जानकारी दी।
 
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा और भाजपा के प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रंजीत कुमार दास और हाफलांग से नव निर्वाचित विधायक नंदिता गार्लोसा ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। चूंकि और किसी के नाम का प्रस्ताव नहीं रखा गया तो सरमा को भाजपा विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया है।
 
तोमर ने कहा कि भाजपा, असम गण परिषद (AGP) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ जल्द ही बैठक करेगी। एजीपी विधायक दल ने भी रविवार को बैठक की। पार्टी ने घोषणा की कि वह भाजपा विधायक दल द्वारा निर्वाचित नेता का समर्थन करेगी।
 
इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा दे दिया। परंपरा के अनुसार राज्यपाल ने अगली सरकार के गठन तक सोनोवाल से पद पर बने रहने को कहा।
 
गौरतलब है कि असम के नए मुख्यमंत्री को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच, राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में शनिवार को मुलाकात की थी।
 
भाजपा ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद से 9 और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने 6 सीटें जीतीं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Maha Kumbh 2025 : भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, डेड बॉडी पानी में डाल दी, क्या महाकुंभ का सच छुपा रही है सरकार

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट जारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका, जानिए कहां है भारत?

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

मध्यप्रदेश में 7 मार्च से लगेंगे भगोरिया हाट, होली से पहले हजारों आदिवासी उल्लास में डूबेंगे

दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार, 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को तय होगा कुर्सी किसकी

Delhi Election 2025: उंगली पर न लगवाएं स्याही, अरविंद केजरीवाल ने वोटर्स को क्यों किया आगाह, किसे बांटे स्पाई और बॉडी कैमरे

करीब 22 हजार EPFO सदस्यों को मिली अधिक पेंशन

अगला लेख
More