यहां पति-पत्नी साथ में पूजा न करें, अन्यथा...

Webdunia
उत्तराखंड भारत में एक और जहां किसी दंपति का एक साथ मंदिर में पूजा करना शुभ माना जाता है। वहीं, देवभूमि हिमाचल प्रदेश के शिमला में मां दुर्गा का एक ऐसा मंदिर हैं जहां पति-पत्नी एक साथ पूजा नहीं कर सकते।
 
कहा जाता है कि अगर कोई दंपति मंदिर में जाकर प्रतिमा के दर्शन करती है तो उसे इसकी सजा भुगतनी पड़ती है। यह मंदिर श्राई कोटि माता के नाम से पूरे हिमाचल में प्रसिद्ध है। इस मंदिर में दंपति जाते तो हैं पर एक बार में एक ही दर्शन करता है।
 
शिमला के रामपुर में समुद्र तल से 11000 फुट की ऊंचाई पर मां दुर्गा का एक स्वरूप विराजमान है जो की श्राई कोटि माता के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर सदियों से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर की देख-रेख माता भीमाकाली ट्रस्ट के पास है।
 
इसलिए है ये परंपरा : एक कहानी के अनुसार भगवान शिव ने अपने दोनों पुत्रों गणेश और कार्तिकेय को ब्रह्मांड का चक्कर लगाने कहा था। कार्तिकेय तो अपने वाहन पर बैठकर भ्रमण पर चले गए, लेकिन गणेणजी ने माता-पिता के चक्कर लगाकर ही यह कह दिया था कि माता-पिता के चरणों मैं ही ब्रह्मांड है। इसके बाद कार्तिकेय ब्रह्मांड का चक्कर लगाकर आए तब तक गणेश जी का विवाह हो चुका था। इसके बाद वह गुस्सा हो गए और उन्होंने कभी विवाह न करने का संकल्प लिया।
 
कार्तिकेय के विवाह न करने के प्रण से माता पार्वती बहुत रुष्ट हुई थीं। उन्होंने कहा कि जो भी पति-पत्नी यहां उनके दर्शन करेंगे वह एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। इस कारण आज भी यहां पति-पत्नी एक साथ पूजा नहीं करते हैं।
इस तरह की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : भुज एयरबेस पर जवानों से मिलेंगे राजनाथ, विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में गर्मी से बुरा हाल, उत्तराखंड में बारिश के आसार, IMD अलर्ट

पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने की शांति के लिए बातचीत की पेशकश, क्या है भारत का जवाब?

हरियाणा में पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

MP : सरकारी कार्यशाला में विजय शाह की फोटो पर भड़के अफसर, मंत्री की जगह लगाई PM मोदी की तस्वीर